khabrii
.jpg)
केरल सरकार राष्ट्रीय ध्वज आधा झुकाएगी केरल सरकार ने जिला कलेक्टरों को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के सम्मान में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुकाने का निर्देश👼 दिया है। 06:49 AM, 27-DEC-2024 केएच मुनियप्पा ने जयाता दुख पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर कर्नाटक के मंत्री केएच मुनियप्पा ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ी क्षति है कि हमने डॉ. मनमोहन सिंह को खो दिया। उन्होंने कहा कि वह युवा मंत्रियों का मार्गदर्शन कर रहे थे। दुनिया ने एक महान अर्थशास्त्री खो दिया है। 04:26 AM, 27-DEC-2024 शनिवार को होगा मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को होगा, जिसके लिए शुक्रवार को आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार देर रात दिल्ली में पत्रकारों से कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार परसों होगा। हम आधिकारिक तौर पर घोषणा करेंगे। उन्होंने मनमोहन सिंह के निधन को देश के लिए दुखद क्षति बताते हुए कहा कि मनमोहन सिंह कांग्रेस और देश के असली प्रतीक थे। 03:41 AM, ...